ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

जनपद में 12 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित

हापुड़। प्रदेश भर में प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधे रोपनें का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, किन्तु हापुड़ जिले में 11 लाख 76 हजार 568 पौधे रोपे जायेंगे। पौधे रोपने का यह अभियान जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में शुरू किया जायेगा। वन विभाग इस अभियान की तैयारी में जुट गया है। वहीं गत वर्ष रोपित किए गए पौधों की जियो टैगिंग की गई थी। जिसके द्वारा समय-समय पर रोपे गए पौधों की स्थिति का आंकलन किया जाता है।

जिला वन अधिकारी संजय मल ने बताया कि वन विभाग को प्रदेश सरकार ने कुल 11 लाख 76 हजार 568 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से वन विभाग 1 लाख 80 हजार 900 पौधे रोपेगा जबकि अन्य विभागों जिसमें जिले के तमाम सरकारी विभाग शामिल हैं, द्वारा 10 लाख 67 हजार 668 पौधे रोपे जायेंगे। फिलहाल इन पौधों को इस साल रोंपने के लिए अभियान की शुरूआत जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में की जायेगी। निर्धारित तिथि की घोषणा प्रदेश सरकार द्वारा की जायेगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में वन विभाग का लक्ष्य 2 लाख 89 हजार 285 पौधे रोपने का था जबकि अन्य विभागों को 9 लाख 76 हजार 583 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया था। इस प्रकार वर्ष 2020 में कुल 12 लाख 66 हजार 408 पौधे रोपे गए थे।

जनपद में 12 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित

अगर आप भी पाना चाहते हैं अपने प्रश्नों का सही उत्तर तो ओपन करें स्वदेशी प्लेटफार्म https://faq4ever.com


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page