M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपद में इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की स्थापना हेतु मिले 100 करोड़:एडीएम

-शासन के निर्देश पर तीन गांवों की 118 हेक्टेअर भूमि का अधिग्रहण किया

-इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की स्थापना होने से जनपद में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा

हापुड़।

 

जनपद के व्यापारियों व उद्यमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वेे के निकट 118 हेक्टेअर में इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की स्थापना के लिए तीन गांवों के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। शासन ने किसानों से भूमि का बैनामा कराने के लिए तीसरी किस्त में 50 करोड़ की धनराशि जनपद को भेजी है।

     उत्तर प्रदेश में काबिज योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा करने लिए उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। उद्योग लगाने के लिए सरकार द्वारा व्यापारियों व उद्यमियों को बढ़ावा,हर संभव मद्द व सुरक्षा भी दे रही है।

     अब योगी सरकार जनपद हापुड़ से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के निकट इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की स्थापना करने जा रही है। जिसका अनुमोदन यूपीडा द्वारा प्रदान किया गया है। शासन के निर्देश पर जनपद के गांव बहापुर ठेरा,चुचावली व भैना सदरपुर गांवों के किसानों की 118 हेक्टेअर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अब शीघ्र ही किसानों से उनकी भूमि के बैनामा कराये जायेंगे।

        अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार ने बताया कि शासन द्वारा गंगा एक्सप्रेस-वे निकट तीन गांवों के किसानों की 118 हेक्टेअर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। जहां इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की स्थापना होने जा रही है। किसानों से भूमि के बैनामा कराने के लिए शासन से प्रथम व द्वितीय किस्त में 25-25 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। अब शासन से तीसरी किस्त में 50 करोड़ की धनराशि प्राप्त होने पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा बैनामे कराने की तैयारी की जा रही है। इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना की स्थापना होने से जनपद में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

           उन्होंने बताया कि शासन से तीनों किस्तों में 100 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। 

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page