बग मनदंचलों ने नाबालिग बहनों से की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़े , ग्रामीणों में रोष

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी दो नाबालिग बहनों ने गांव के दबंग मनचलों पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि 22 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अ
अपनी बहन के साथ भैंसा-बुग्गी में घर का कूड़ा खेत पर डालने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के केशव, अरुण और सोनू ने दोनों बहनों पर अश्लील टिप्पणियां कीं और गंदे इशारे करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।
पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी जब उनके पिता को दी गई तो वह आरोपियों को समझाने पहुंचे। आरोप है कि वहां तीनों युवकों ने मिलकर उनके पिता पर लाठी-डंडों और धारदार बल्कटी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











