प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा है ब्लैकमेल

प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा है ब्लैकमेल
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से दीपांशु सागर नाम के युवक से संपर्क में है। आरोप है कि दीपांशु शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। शादी करने की बात करने पर आरोपी उससे कोई न कोई बहाना बनाता हुआ आ रहा है।
13 नवंबर 2को उसने आरोपी स से एक बार फिर शादी करने की जिद की। इस पर आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो उसके पास होने की बात कहते हुए उन्हें वायरल करने की धमकी दी। उसके प्रेम प्रसंग के जानकारी आरोपी के परिजनों को भी पता है।
आरोपी ने अपने साथी दीपू व परिजनों से भी उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दिलवाई है। 19
नवंबर को उसने मामले की शिकायत कोतवाली में की लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर दीपांशु सागर, दीपू व दीपांशु के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।












