ATMS College of Education Menmoms
News

जनता का, जनता के लिये, जनता का शासन ही लोकतंत्र का मूल उद्देश्य -जिला निर्वाचन अधिकारी,मतदान की बात कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को करें जागरूक

हापुड़़।
मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के दृष्टिगत जागरूक करने के लिये जिलाधिकारी हापुड़ ने हापुड़ के समस्त जनपद वासियों को मतदान की बात कार्यक्रमों का आयोजन कर आगामी 10 फरवरी 2022 को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखते हुये, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन बिना प्रभावित हुये निर्वाचकों एवं उपस्थित व जनसमुदाय को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील की गयी’’। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र व साफ सुथरी सरकार बनाने के लिये बिना किसी प्रलोभन, भेदभाव के निष्पक्ष मतदान करें। उन्होने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 सभी के समक्ष हैं। हम सभी यह संकल्प ले कि शत प्रतिशत मतदान की ओर आगे बढ़े। उन्होने कहा कि पुरूष व महिलाओं का अनुपात, दिव्यांग मतदाताओं को जोड़ने का कार्य एक अच्छी कार्य योजना बनाकर किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरी मतदान प्रक्रिया में मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन कराते हुये निष्पक्ष शान्तिपूर्ण व पारदर्शी मतदान सम्पन्न करायें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page