ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

शराब की दुकान में चोरी का खुलासा,दो गिरफ्तार,माल बरामद

हापुड़ ।

थाना धौलाना पुलिस ने शराब की दुकान से चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों में एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों से 44 हजार रुपये नकद, चोरी किया एलसीडी टीवी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।

31 अगस्त को ग्राम कंदौला में स्थित देशी शराब की दुकान में चोरी हुई थी। चोरों ने आधी रात को दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया था। सुबह दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर महाराणा प्रताप गेट पर दोनों चोरों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी में एक की पहचान दीपक उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है। वह मेरठ के कुराली गांव का रहने वाला है और फिलहाल पिलखुवा के भोलापुरी में रहता है।

सीओ धौलाना अनीता चौहान के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। नाबालिग आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page