ATMS College of Education Menmoms
News

छेड़खानी का आरोप लगाते हुए महिला ने फिजियोथैरिपी चिकित्सक के विरुद्ध दर्ज करवाई एफआईआर

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी स्थित एक फिजियोथैरिपी क्लीनिक पर चिकित्सक पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला शिवपुरी निवासी डॉ.विनीत त्यागी का न्यू शिवपुरी में विनायक फिजियोथैरिपी सेन्टर है। शिवपुरी निवासी महिला ने बताया कि  जब वे थेरेपी सेंटर पर थेरेपी कराने गई ,तो चिकित्सक डॉ विनीत त्यागी ने उसके साथ छेड़छाड़ की,जिस कारण उन्होंने अपने पति को बचाव के लिए बुलाया था ,तो चिकित्सक ने माफी मांगकर मामला रफा दफा कर लिया था, परन्तु बाद में उनके विरुद्ध फर्जी एफआईआर दर्ज करवा दी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उनकी एफआईआर दर्ज ना करनें पर वो कोर्ट गई और कोर्ट के आदेश पर डा विनीत त्यागी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व चिकित्सक ने बताया कि महिला पर बकाया राशि मांगनें पर अपने पति व उसके तीन चार दोस्तों के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page