ATMS College of Education Menmoms
News

चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव आयोजित, चौ.ताराचंद कालेज में आज कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर ही बच्चों को मिल रही है शिक्षा – रुद्राक्षमुनि त्यागी

चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव आयोजित, चौ.ताराचंद कालेज में आज कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर ही बच्चों को मिल रही है शिक्षा – रुद्राक्षमुनि त्यागी

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व पूर्व सांसद केसी त्यागी ने कहा कि सभी छात्रों के लिए एक समान शिक्षा होनी चाहिए। गरीब और अमीर के बच्चे एक साथ बैठकर एक जैसी शिक्षा ग्रहण करें, इस तरह का माहौल हमें बनाना होगा। स्वर्गीय चौधरी चंद्रमणि त्यागी ने ऐसे ही सपने को साकार करते हुए विद्यालय की स्थापना की, जिसका हजारों छात्रों को लाभ मिला है।
केसी त्यागी शुक्रवार को तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने हिंदी भाषा के उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि हिंदी के साथ साथ प्रांतीय भाषाओं को लेकर जिस तरह का विवाद चलाा जाता है वह खत्म होना चाहिए। मेरा राजनीति में पहला कदम हिंदी से है।
कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि प्रबंधक तंत्र के कुशल नेतृत्व में विद्यालय चौधरी चंद्रमणि त्यागी के सपनों को साकार कर रहा है। राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का ने चौधरी चंद्रमणि त्यागी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रयासों को नमन किया।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने छात्रों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे का प्रण लिया।
विद्यालय के अध्यक्ष व पार्षद रुद्राक्षमुनि त्यागी ने प्रगति रिपोर्ट पढऩे के साथ ही कहा कि गरीब छात्रों के लिए विद्यालय में शिक्षा का अच्छा माहौल तैयार किया गया है। आवश्यक संसाधन जुटाए हैं, आज कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर ही बच्चों को शिक्षा मिल रही है। आगे इसमें और अधिक सुधार किए जाएंगे।

प्रबंधक राजपाल त्यागी ने दसवीं व 12वीं में प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले पांच छात्रों को घड़ी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों समेत विशिष्ट अतिथि नवरत्न त्यागी, शशांक मुनि त्यागी, डॉ.निरंजन सिंह त्यागी, घनश्याम त्यागी का प्रबंध तंत्र ने शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मुकुल त्यागी ने किया। डीआईओएस डॉ.विनीता ने विचार रखे।
इस मौके पर विजय त्यागी, संजीव त्यागी, विपिन त्यागी, रामपाल त्यागी, संजय चौधरी, सोनू त्यागी, डॉ.सुदर्शन त्यागी, मोनू त्यागी, मुकेश त्यागी राष्ट्रीय सैनिक संस्था, अमित त्यागी, गौरव त्यागी, राकेश त्यागी, राज नारायण सिंह त्यागी, गिरजेश दत्त शर्मा, चंद्रकांत, प्रशांत त्यागी, पवन भास्कर, शशांक गुप्ता, सतीश त्यागी, राज नारायण त्यागी मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page