ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

चोरों ने एक ही रात में की घरों में लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

पिलखुवा क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराबाद निवासी बादल चौधरी के मकान में चोरों ने एक लाख 80 हजार रुपये नकद व सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। परिजनों के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है।

बताया गया कि बादल चौधरी दुबई में रियल एस्टेट में मेंटेनेंस का कार्य करते हैं। घटना के समय वह पत्नी को ससुराल छोड़ने गए थे। सुबह पड़ोसियों ने घर के हालात देखकर चोरी की जानकारी दी।

उधर गांव खैरपुर खैराबाद निवासी आरती शर्मा के मकान में हुई। परिजनों के अनुसार चोरों ने ताला तोड़कर लगभग छह लाख के गहने व नकदी चोरी कर ली।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page