गैस बुकिंग की लाईन में लगे युवक को आया हार्टअटैक,सीआरपी देने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक गैस की एजेंसी पर गैस बुकिंग की लाईन में लगे एक युवक को हार्टअटैक आने से हड़कंप मच गया। लोगों ने सीआरपी देने की कोशिश की और युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड़ पर कविनगर में दयाल गैस एजेंसी हैं । कविनगर निवासी व टैक्सी ड्राइवर पप्पू सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा था। लंबा इंतजार और भीड़-भाड़ के बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए उसे सीआरपी देने की कोशिश की और हालत गंभीर होने पर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं।घटना के बाद क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण प्रणाली को सुचारु बनाया जाए, ताकि आम जनता को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।











