चिटफंड कंपनी में निवेश करने नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरैप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक ने दो लोगों पर चिटफंड कंपनी में निवेश करने नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी आजाद ने बताया कि वह जन सेवाकेंद्र चलाता है। उसके पास कुछ माह पूर्व क्षेत्र के गांव निवासी दो युवक आए थे।
उन्होंने बताया कि वह दोनों चिटफंड कंपनी में निवेश करते हैं। इससे उन्हें काफी फायदा होता है। अच्छा मुनाफा मिलने के लालच में उसने पहले कम पैसों का निवेश किया। इसमें आरोपियों ने उसे अच्छा लाभ दिया। वह आरोपियों के झांसे में आ गया। उसने आरोपियों को पांच लाख रुपये दे दिए, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों न तो उसके पैसे लौटाए और न ही मुनाफा दिया।
इसके बाद उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने अभद्रता व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












