पूर्व प्रधान के यहां चोरी का खुलासा: पुत्र ने ही की थी चोरी

हापुड़ ।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहबुद्दीनपुर में पूर्व प्रधान के यहां चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो पता चला कि पूर्व प्रधान के पुत्र ने ही घर से आभूषण चोरी कर गोल्ड लोन ले लिया। ग्राम शाहबुद्दीनपुर के पूर्व प्रधान मनोज के घर चोरी होने की सूचना मिलने पर हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ कर कमरे में रखे पूर्व प्रधान की मां के संदूक से आभूषण चोरी कर लिए। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर गहनता से जांच की तो पुलिस को चोरी की सूचना
संदिग्ध लगी। ताले की स्थिति को देख पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने जानकारी की तो पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और ताले की चाबी के बारे में पूछा तो बताया गया कि चाबी
पूर्व प्रधान के पुत्र सन्नी के पास रहती है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि सन्नी से गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि आभूषण उसने ही लिए थे।












