ATMS College of Education Menmoms
News

नेहरू प्रतिमा स्थल की क्षतिग्रस्त हुई रैलिंग, नगरपालिका पर लगाया भेदभाव का आरोप,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टूटे फर्श और क्षतिग्रस्त रैलिंग को ठीक कराने के लिए कांग्रेस जन उपजिलाधिकारी से मिले, सौंपा ज्ञापन.

14 नंबर से पूर्व नेहरू प्रतिमा स्थल के अधूरे कार्य को पूरा कराएं, कूड़ेदान को अलग स्थान पर रखवाया जाएं, जिससे शहर के मुख्य चौराहे की रौनक न बिगड़े — कांग्रेस.

हापुड़। सोमवार को कांग्रेस जनों ने नेहरू प्रतिमा स्थल की बदहाली को लेकर नगरपालिका परिषद स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगरपालिका परिषद शहर में भेदभाव की नीति से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हापुड़ शहर में महात्मा गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चौधरी चरण सिंह, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आदि विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हुई है जहां नगरपालिका परिषद ने उनकी प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण, प्रकाश की उचित व्यवस्था, रैलिंग और सौंदर्यीकरण आदि की व्यवस्था उचित प्रकार से कराई हुई है लेकिन उन प्रतिमाओं की तरह शहर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की प्रतिमा के साथ भेदभाव की नीति से काम किया जा रहा है। जिस तरह से नेहरू प्रतिमा को छोड़कर शहर में लगी सभी प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण कराया गया है ठीक उसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की प्रतिमा पर सौंदर्यीकरण क्यों नहीं कराया गया? अभिषेक गोयल ने कहा है कि नेहरू प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण तो दूर की बात, अभी तक नेहरू प्रतिमा स्थल पर चारों ओर से क्षतिग्रस्त रैलिंग, टूटे फर्श को ठीक तक नहीं कराया गया है। सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने बताया हैं कि पूर्व में नेहरू प्रतिमा से संबंधित समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से कई बार नगरपालिका परिषद के अधिकारियों व जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था। जिसमें जिला प्रशासन के सहयोग से नेहरू प्रतिमा स्थल पर अभी तक सिर्फ 80 प्रतिशत तक ही टूटी हुई टाइल्स को ही बदला जा सका हैं लेकिन प्रतिमा स्थल की रैलिंग अभी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई हैं। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा हैं कि नेहरू प्रतिमा स्थल के बराबर में कूड़ेदान रखे हुए हैं जिससे गंदगी फैली रहती हैं। जिस कारण शहर के मुख्य चौराहे की रौनक काम होती हैं तो वही ये आधुनिक भारत के निर्माता के प्रति प्रशासन के उदासीन रवैये को भी दिखाता है। कांग्रेस जनों ने उपजिलाधिकारी से निवेदन करते हुए हैं कि 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर मनाई जाती हैं। इसलिए कांग्रेस जनों की भावनाओ को समझते हुए उससे पूर्व नेहरू प्रतिमा स्थल के कार्य को पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएं। साथ ही कांग्रेस जनों ने नेहरू प्रतिमा स्थल के बराबर में लगे कूड़ेदान को कहीं और रखवाने का अनुरोध भी किया हैं। जिससे नेहरू प्रतिमा स्थल पर कूड़ा कचरा न फैले और शहर के मुख्य चौराहे की रौनक न बिगड़े। उपजिलाधिकारी ने कांग्रेस जनों को 14 नवंबर से पूर्व नेहरू प्रतिमा स्थल का अधूरा कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया हैं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया हैं।
इस दौरान खालिद खान, जस्सा सिंह, जितेंद्र अग्रवाल, अशोक सैनी, शौकीन, लोकेश बरवाल, सोनू खान, देवेंद्र कुमार, चरण सिंह, कुसुमलता, सुबोध शास्त्री, आईसी शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, शादाब सैफी, असलम सैफी, हसन आतिफ, ऐजाज अहमद, शादाब मलिक, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, तारेश्वर् त्यागी, निसार खान, जलालुद्दीन सैफी, मास्टर जहीर, जलालुद्दीन सैफी, मुजम्मिल, सादक कुरैशी, अनूप कर्दम आदि लोग उपस्थित रहें.!!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page