घूसखोर पंडत फिल्म के निर्देशक व अभिनेता पर संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज हो, सदर कोतवाली में दी तहरीर

घूसखोर पंडत फिल्म के निर्देशक व अभिनेता पर संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज हो, सदर कोतवाली में दी तहरीर
हापुड़- ब्राहमण समाज के गणमान्य लोगों ने घूसखोर पंडत नाम से फिल्म के निर्देशक नीरज पाण्डेय व अभिनेता मनोज वाजपेयी पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए सदर कोतवाली में तहरीर दी।
कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि देश में ब्राहमण जाति को टारगेट करते हुए योजनाबद्घ तरीके से अपमानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में वालीवुड के फिल्म निर्देशक द्वारा घूसखोर पंडित नाम शीर्षक से फिल्म प्रचारित की है। जिससे देश में निवास करने वाले ब्राहमण,पंडित समाज को अपमानित करने का कार्य जानबूझ किया गया है।
उन्होंने कहा कि घूसखोर पंडत शीर्षक से सभी ब्राहमणों एवं पंडित का काम करने वाले सभी वर्ग के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। भारतीय कानून व्यवस्थानुसार भारती के नागरिकों के एक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे को सन्दर्भित करती है।
इस अवसर पर नानक चंद शर्मा,अमरनाथ शर्मा,डा.करुण शर्मा,भरतलाल शर्मा,विक्की शर्मा,नरेन्द्र शर्मा,अंकुर शर्मा,विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।












