घर से कोचिंग गई छात्रा खेत में खून से लथपथ मिली, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया

घर से कोचिंग गई छात्रा खेत में खून से लथपथ मिली, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कोचिंग जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में खून से लथपथ मिली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को बरामद कर अस्पताल में भर्ती करवाया और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी छात्रा शगुन(20) मंगलवार को कोचिंग के लिए जा रही थी,
लेकिन रास्ते में कुचेसर चौपला के निकट किसी ने उस पर हमला कर दिया। छात्रा को लहूलुहान अवस्था में देख लोगों के होश उड़ गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर घायल छात्रा को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के गले और हाथ पर चोट के निशान हैं और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर रख रही है।












