fbpx
News

घर लौट रहे व्यक्ति की गला रेंतकर हत्या, मचा हड़कंप


हापुड़(अमित मुन्ना)।
जनपद में हत्याओं का दौर रुकनें का नाम ही नहीं ले रहा हैं। बीती देर रात्रि घर लौट रहे एक व्यक्त की गला रेंतकर हत्या कर बदमाश फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना निवासी अनिल किसी दुकान पर नौकरी करता था। देर रात्रि वो पैदल ही घर लौट रहा था,तभी रास्ते में बदमाशों ने उसकी गला रेंतकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज मामलें की जांच शुरू कर दी। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

उल्लेखनीय हैं कि जनपद में चार दिन में चार हत्याओं से जनपद में हड़कंप मचा हुआ हैं। बदमाश लगातार पुलिस को सलामी दे रहें हैं।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page