शादीशुदा महिला ने युवक से धोखाधड़ी कर की शादी, 3.25 लाख रुपए हड़पने का आरोप

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एक शादीशुदा महिला पर धोखाधड़ी कर उससे शादी कर 3.25 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी सूरज ने बताया कि उसकी शादी एक नवंबर 2025 गांव शरीफपुर निवासी एक महिला से साथ हुई थी। यह शादी थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी के एक व्यक्ति ने कराई थी। आरोप है कि पत्नी ने शादी से पहले उसे अपनी पिछली शादियों के बारे में कुछ नहीं बताया। जबकि पत्नी की पहले भी
शादियां हो चुकी हैं। उसके एक साल का एक बेटा भी है। पीड़िता ने पूर्व में की शादी के बाद तलाक दिए बगैर उससे शादी की।
पीड़ित ने बताया कि पत्नी, उसके भाई, दो बहनों ने मिलकर साजिश रचकर उसे फंसाया है। मामले की जानकारी पर जब पीड़ित ने पत्नी की पिछली शादी के बारे में पूछा, तो मायके पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और रुपये मांगे। इसके बाद आरोपियों ने ब्लैकमेल कर पीड़ित व उसके परिजन से 3.25 लाख रुपये ऐंठ लिए। जिसकी तहरीर थाने में दी गई है।












