घर में घुसकर रेप का प्रयास का आरोप , विरोध करने पर महिला को मारपीट कर किया घायल

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट क्षेत्र निवासी महिला ने मोहल्ला निवासी युवक पर रेप के प्रयास व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उनका पति दिव्यांग है। वह कुछ घरों में सहायिका का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। पिछले कई माह से मोहल्ला निवासी युवक उन्हें परेशान कर रहा है। 13 अक्तूबर को आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर उनकी सास कमरे में पहुंची और उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने पिटाई कर उन्हें भी घायल कर दिया।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।












