M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

घर-घर संपर्क अभियान,नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री:मनोज वाल्मीकि


-केन्द्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराया
हापुड़-27 जून
उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। देश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किये जा रहे है। आने वाले दिनों में भारत विश्व गुरू बनेगा। और नरेन्द्र मोदी भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
मंगलवार को ग्राम श्यामपुर में बूथ संख्या 11 पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि ने केन्द्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने बिना भेदभाव के देश का विकास कराया है। देश में चोरों और सड़कों का जाल सा बिछ गया है। जिससे घंटों का समय मिनटों में तय किया जा रहा है। गरीबों को पांच लाख तक का आयुष्मान योजना में मुफ्त उपचार किया जा रहा है। अभियान में उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित पंपलेंट व पुस्तकें वितरित की। साथ ही 9090902024 नंबर पर मिस कॉल भी कराई।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं पूर्व पालिका सदस्य श्यामेन्द्र त्यागी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, भाजपा मंडल महामंत्री अमित चौधरी,बूथ अध्यक्ष आदर्श चौधरी व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page