ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

घर के बाहर खेल रहा बच्चा पैर फिसलने से रजवाहे में गिरा,हुई मौत

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र
के गांव नानपुर में घर के बाद बच्चे के शव को रजवाहे से निकाला गया। गढ़ के गांव निवासी फिरोज का मकान रजवाहे के पास है। फिरोज का तीन साल का बेटा आरिस शनिवार दोपहर बाद घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान अचानक बच्चा रजवाहे में गिर गया। बच्चे को रजवाहे में गिरता देखकर उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बच्चे के परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां मामले की जानकारी कर उन्होंने सीओ को भी सूचित किया। जिसके बाद एसडीएम साक्षी शर्मा और सीओ आशुतोष शिवम् भी मौके पर पहुंच गए। जिनकी निगरानी में बच्चे की तलाश जारी रही। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव रजवाहे से बरामद हो गया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page