News
घरों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर तारों में लगी आग, घर में रखे उपकरण फूंके, डीएम को सौंपा ज्ञापन

घरों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर तारों में लगी आग, घर में रखे उपकरण फूंके, डीएम को सौंपा ज्ञापन
, हापुड़।
हापुड़ में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लोगों के घरों की छतों से गुजर रहे जर्जर तारों में आग लग गई। जिससे घरों में लगे बिजली के उपकरण फूंके गए। घटना के विरोध में लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला रफीकनगर, राजीव विहार में गुरुवार देर रात जर्जर तारों में आग लग गई। इस दौरान कई घरों के उपकरण जल गए। शुक्रवार की दोपहर मोहल्लेवासियों ने डीएम दफ्तर में मिलकर गुहार लगाई।
पीड़ित मौहल्ले वासियों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बिजली लाइन घरों के ठीक ऊपर से गुजरती है। बीती रात रफीक नगर स्थित बिलाल मस्जिद के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जर्जर हाई टेंशन लाइन घरों पर गिर गई। इससे निकली चिंगारियों से कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।
राजीव विहार, सैनी नगर, रफीक नगर, त्रिलोकीपुरम और मजीदपुर के रहवासियों ने इस लाइन को शिफ्ट करने की मांग को लेकर शनिवार को डीएम अभिषेक पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर पवनजीत सिंह, देवेंद्र कुमार, मुनेंद्र शर्मा, सभासद नरेंद्र कुमार, मुकेश, अफरोज, मदन मस्ताना, रिपु मस्ताना, विजय सैनी, राजू सैनी, अजय उपाध्याय और सोनू कुमार शामिल थे।












