ATMS College of Education Menmoms
News

रूपयों के लेन-देन को लेकर युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, मचा हड़कंप , आरोपी गिरफ्तार

रूपयों के लेन-देन को लेकर युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, मचा हड़कंप , आरोपी गिरफ्तार

, हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में गुरुवार को रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की दांव से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव मोहम्मदपुर खुड़लिया निवासी अमित अपने चचेरे भाई सौरभ के साथ यूपीएसआईडीसी
क्षेत्र में मजदूरी करता था। दोनों गांव शेखपुर खिचरा में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। गुरुवार को दोनों ने साथ शराब पी और इसी दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि सौरभ ने घर में रखी दांव से अमित की गर्दन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमित को सौरभ खुद ही सनराइज अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक अमित के परिजनों में कोहराम मच गया।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों ने सुबह साथ शराब पी थी, जिसके बाद झगड़ा हुआ और मामला हत्या तक पहुंच गया। हत्यारोपी सौरभ को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दांव भी बरामद कर ली गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. I do agree with all the ideas you’ve presented in your post. They’re really convincing and will certainly work. Still, the posts are too short for beginners. Could you please extend them a bit from next time? Thanks for the post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page