ATMS College of Education Menmoms
NewsPilkhuwaUttar Pradesh

बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

पिलखुवा। क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में अब सीसीटीवी कैमरे पुलिस के मददगार बनेंगे। नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, कॉलेजों, धार्मिक स्थल और गली मोहल्लों के बाहर 150 कैमरे लगाए जाएंगे, इसके लिए नगर पालिका ने खंभे लगवाने शुरू कर दिए हैं। सभी कैमरे सौर ऊर्जा से संचालित हांेगे, इसलिए बिजली की किल्लत भी आड़े नहीं आएगी।

नगर पालिका ने करीब नौ माह पहले 1.25 करोड़ से 150 सीसीटीवी कैमरे खरीदे थे। अधिकारियों की अनदेखी के कारण सभी कैमरे नगर पालिका के स्टोर रूम में रखे धूल फांक रहे थे। लेकिन पालिका ने अब इन्हें लगवाने की कवायद की है। कैमरे लगने के बाद पूरा शहर इनकी निगरानी में रहेगा। इससे अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सकेगा।

शरारती और असामाजिक तत्व पुलिस की पकड़ से अधिक समय तक दूर नहीं रहंेगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि करीब सवा करोड़ से 150 सीसीटीवी कैमरे खरीदे थे। जिनका स्थान चिन्हित कर लगवाया जा रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page