ATMS College of Education Menmoms
News

दबंगों की दबंगई से किसान की ईख की फसल तबाह, सरकारी रास्ते पर कब्जे का आरोप

दबंगों की दबंगई से किसान की ईख की फसल तबाह, सरकारी रास्ते पर कब्जे का आरोप

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक किसान ने गांव के ही दबंग व्यक्ति पर सरकारी कच्चे रास्ते पर अवैध कब्जा कर उसकी ईख की फसल बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि नहर की पटरी के समानांतर दोनों ओर सरकार द्वारा कच्चे रास्ते छोड़े गए हैं, ताकि किसानों को अपनी खेती तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो। आरोप है कि गांव निवासी हरेंद्र पुत्र चमन सिंह ने दबंगई के बल पर इसी सरकारी कच्चे रास्ते पर कब्जा कर लिया है।
पीड़ित का कहना है कि नहर की पटरी के किनारे उसकी ईख की खेती है, लेकिन बीच में हरेंद्र का खेत होने के कारण वह जबरन रास्ता बंद कर रहा है। आरोप है कि रास्ता बंद होने से किसान की ईख की फसल को नुकसान पहुंच रहा है और खेत तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
पीड़ित किसान ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर किसान अधिकारियों के चक्कर काट रहा है और न्याय की गुहार लगा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो दबंगों के हौसले और बुलंद होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस मामले में संज्ञान लेकर पीड़ित किसान को राहत दिलाता है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page