ATMS College of Education Menmoms
News

गौरव कुमार गोयल सर्राफ भाकियू भानू के पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा संगठन महामंत्री मनोनीत

हापुड़ । भारतीय किसान यूनियन (भानू) की एक बैठक केंद्रीय कार्यालय मन मंदिर बरसाने जिला मथुरा में संपन्न हुई। बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने संगठन के विस्तार एवं भारत के किसानों को एकजुट करने के लिए चर्चा की। संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने हापुड़ निवासी गौरव कुमार गोयल सर्राफ पुत्र वेद कुमार गोयल निवासी ब्रह्मनान को संगठन का पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा संगठन महामंत्री नियुक्त किया। संगठन के अन्य पदाधिकारी द्वारा गौरव कुमार गोयल का फूल मालाये पहनाकर स्वागत किया गया। गौरव कुमार गोयल ने कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई इस नवीन जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे एवं समाज के किसान नव युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन में जोड़कर किसानों के हित के लिए सदैव एकजुट होकर रहेंगे। एवम अपनी हर एक समस्याओं को सरकार तक पहुचायेंगे। इस पर सभी पदाधिकारियों ने तालियों से स्वागत किया। गौरव गोयल ने जिम्मेदारी देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
इस अवसर पर काफी मात्रा में शहर के गणमान्य लोगों ने बधाईयां दी हैं। गौरव कुमार गोयल शहर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों में अहम दायित्वों का निर्वाहन कर रहे हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page