News
गन्ने के खेत में निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

गन्ने के खेत में निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार हाफिजपुर क्षेत्र के गिरधरपुर तुमरेल गांव में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक विशाल अजगर देखा गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
खेत में काम कर रहे किसानों ने अजगर को देखते ही तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर पहुंचकर लगभग कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए अजगर को जंगल में छोड़ा जाएगा।












