ATMS College of Education Menmoms
News

जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व का आज नवा दिन उत्तम आंकिंचन धर्म मनाया गया

*जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व का आज नवा दिन उत्तम आंकिंचन धर्म मनाया गया
हापुड़ ।राज दशलक्षण पर्व के शुभ अवसर पर श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कसेरठ बाजार स्थित हापुड़ में भव्य आयोजन सांगानेर से पधारे राहुल जैन शास्त्री जी के सानिध्य में संगीत की मधुर ध्वनि के साथ संपन्न कराया गया ।
प्रातः काल से ही मंदिर जी में अभिषेक, शांति धारा ,पूजा,अर्चना की गई विधान का आयोजन श्री संदीप अमन जैन,जगेंद्र सुधीर अंकित जैन,प्रदीप राहुल, जैन जयप्रकाश सुखमाल जैन के द्वारा कराया गया जिसमें काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस दशलक्षण पर्व पर राहुल जैन शास्त्री जी ने बताया कि आज उत्तम आकिंचन्य धर्म का दिन है
भाद्रमाह के सुद तेरस को दिगंबर जैन समाज के पवाॅधिराज पर्यूषण दसलक्षण पर्व का नौवाँ दिन होता है
(क) आँकिंचन हमें मोह को त्याग करना सिखाता है ॥ दस शक्यता है जिसके हम बाहरी रूप में मालिक हो सकते है; जमीन, घर, चाँदी, सोना, धन, अन्न, महिला नौकर, पुरुष नौकर, कपडे और संसाधन इन सब का मोह न रखकर ना सिफॅ इच्छाओं पर काबू रख सकते हैं बल्कि इससे गुणवान कर्मों मे वृद्धि भी होती है ॥
(ख) आत्मा के भीतरी मोह जैसे गलत मान्यता, गुस्सा, घमंड, कपट, लालच, मजाक, पसंद नापसंद, डर, शोक, और वासना इन सब मोह का त्याग करके ही आत्मा को शुद्ध बनाया जा सकता है ॥
सब मोह पप्रलोभनों और परिग्रहो को छोडकर ही परम आनंद मोक्ष को प्राप्त करना मुमकिन है ॥
शाम को 7:00 बजे मंदिर जी में महा आरती की गई तत्पश्चात शास्त्री जी के प्रवचन हुए ।
शाम के समय मंदिर जी में जैन मिलन द्वारा धार्मिक भजन, देशभक्ति गीत, काव्य संध्या का आयोजन हुआ। रविवार देर रात तक चली भजन, काव्य संध्या मे सरोज जैन, निशा जैन,स्नेहलता जैन, रेणुका जैन, मंजू जैन,शिल्पी जैन,शिप्रा मितिशा मीनू जैन, प्रगति जैन, रेखा जैन, बबीता जैन, भावना जैन, सुरेश चन्द जैन, प्रमोद जैन सहित 55 प्रतियोगियो ने धार्मिक एकल,सामूहिक भजन तथा वीररस, देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने किया l
इस अवसर पर जैन समाज के प्रधान अनिल जैन,सुरेशचंद जैन,नितिन जैन, संजीव जैन,सुशील जैन,भुवन,अंकुर ,सचिन,अमित,अशोक जैन, आकाश जैन, विकास जैन ,तुषार जैन ,संदीप जैन, मोनू जैन,नमन,अंकित, सुधीर जैन,रेखा जैन प्रभा जैन , विनोदबाला,आदि लोग उपस्थित थे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page