ATMS College of Education Menmoms
News

गृहमंत्रालय में तैनात महिला अधिकारी का हुआ आईएएस में चयन, परिजनों में खुशी की लहर

गृहमंत्रालय में तैनात महिला अधिकारी का हुआ आईएएस में चयन, परिजनों में खुशी की लहर

 

हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र निवासी व दिल्ली गृहमंत्रालय में तैनात एक महिला अधिकारी का आईएएस में चयन होने से परिजनों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

 

पिलखुवा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी सीमा तोमर ने 86 वी रैंक प्राप्त की है। परीक्षा के दौरान वह दिल्ली गृह मंत्रालय दिल्ली में एक अधिकारी के पद पर अपनी सेवा दे रही थी।

अशोक नगर निवासी अजय तोमर दिल्ली पुलिस में बतौर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। अजय तोमर की पत्नी
संतोष तोमर ग्रहणी है। अजय तोमर के दो पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र विनीत तोमर गाजियाबाद में अधिवक्ता है। वहीं दूसरा पुत्र सुमित एसएससी की तैयारी कर रहा है। मां संतोष तोमर ने बताया कि सीमा ने वर्ष 2009 में नगर के केएमएस इंटर कॉलेज से हाई स्कूल, वर्ष 2011 में हापुड़ के ब्रह्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज से इंटर की है। इसके
बाद एनआईटी श्रीनगर से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। वर्ष 2016 में सीमा दिल्ली गृह मंत्रालय में एक अधिकारी के पद पर नियुक्त हुई थी। वर्ष 2017 से वह यूपीएससी में सफलता के लिए जुट गई थी। उन्होंने बताया कि आठ महीने पूर्व बिहार के भोजपुर निवासी अपूर्व कुमार सिंह से विवाह हुआ था।

सीमा तोमर ने बताया कि पति अपूर्व कुमार सिंह 2020 के आईआईएस अधिकारी है। जो इस समय दिल्ली गृह मंत्रालय में अपनी सेवा दे रहे है।

आईएएस बनने का सपना था

सीमा तोमर ने बताया कि पिता दिल्ली पुलिस में है। बचपन से ही आईएएस बनने का सपना था। 2017 से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आज जाकर आईएएस बनने का सपना पूरा हुआ है।

सफलता के दिए टिप्स

सीमा तोमर ने बताया कि तैयारी में किसी तरह का खलल ना हो इसके लिए वह रात को चार घंटे और सुबह को चार घंटे पढ़ाई करती थी। सोशल मीडिया से भी दूर रही थी। परीक्षा परिणाम आने पर मेहनत की नई इबारत लिख दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page