M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

तंमचें के बल पर पीड़ित से गैमिंग एप्प की आईडी के खाते में ट्रांसफर करवाने वालें चार लुटेरे गिरफ्तार

हापुड़

जनपदीय स्वाटी टीम व पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए लूट की घटना का खुलासा कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 2000 रुपये,चार मोबाइल फोन व दो मोटर साइकिल व अवैध असलाह बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने पत्रकारों को बताया कि जनपदीय स्वाट टीम व थाना पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम ने लाखन अंडरपास के निकट से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा कर दिया। टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 2000 रुपये,चार मोबाइल फोन व दो मोटर साइकिल व अवैध असलाह बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के नाम नितिन तोमर पुत्र अरविन्द निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद,अजय तोमर पुत्र सुुरेन्द्र तोमर ग्राम मसौता थाना मसूरी जिला गाजियाबाद,विजय सिंह पुत्र राम गोपाल निवासी ग्राम बिसाढ़ा थाना जारचा जिला गौतमबुद्घनगर व विवेक पुत्र मित्रपाल निवासी अमीपुर बढ़ावाला थाना मसूरी जिला गाजियाबाद है।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सीधे साधे लोगों से अवैध असलाह के बल पर डरा धमकाकर उनके परिचितों से फोन पर वार्ता कराकर पीडि़त के खाते में पैसे मंगवाते थे,और पीडि़त के खाते से अपने गैमिंग एप्प की आईडी के खाते में ट्रांसफर कराते थे,तथा गैमिंग एप्प की आईडी से अपने खाते में ट्रांसफर करते थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page