रेलवे रोड़ से लेकर शहर के ढेलों व दुकानों पर सप्लाई होने वाली 30 पेटी मिलावटी सॉस सीज,हानिकारक रासायनिक रंगों से की जा रही थी मिलावट

रेलवे रोड़ से लेकर शहर के ढेलों व दुकानों पर सप्लाई होने वाली 30 पेटी मिलावटी सॉस सीज,हानिकारक रासायनिक रंगों से की जा रही थी मिलावट
हापुड़। जिलें में मिलावटी व नकली आचार, तेल, पनीर, दूध, मिठाई, मसाले, कचरी आदि के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेलवे रोड़ से लेकर शहर के ढेलों व दुकानों पर सप्लाई होने वाली 30 पेटी मिलावटी सॉस बरामद कर सीज कर दी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर के चंडी रोड स्थित एक सॉस की दुकान पर टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी सॉस बरामद की। यह सॉस स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताई जा रही है। दुकान पर सॉस बनाने में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसमें भारी मात्रा में सोडियम, अधिक नमक और गाजर का उपयोग किया जा रहा था। सॉस को आकर्षक लाल रंग देने के लिए प्रतिबंधित और हानिकारक रासायनिक रंगों की भी मिलावट की जा रही थी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से तैयार 30 पेटी मिलावटी सॉस को तत्काल सीज कर दिया। टीम ने सॉस के नमूने भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के डीईओ सुनील कुमार ने बताया कि चंडी रोड पर मिलावटी सॉस बेचे जाने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











