HapurNewsUttar Pradesh
गुफरान करीम बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष

हापुड़।
जिला निवासी गुफरान करीम को पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा की संस्तुति पर हापुड़ निवासी गुफरान करीम को जिला अध्यक्ष हापुड़
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति रजि. नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि गुफरान करीम जी पूरे जिले में पत्रकार साथियों में भाईचारा व प्यार देते हुए संगठन के उत्थान के लिए अपनी पूर्ण जिम्मेदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे












