गाड़ी के आगे बाईक पर कर रहे थे स्टंट, वीडियो वायरल,19 हजार का कटा चालान, गिरफ्तार

गाड़ी के आगे बाईक पर कर रहे थे स्टंट, वीडियो वायरल,19 हजार का कटा चालान, गिरफ्तार
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में सड़क पर कार के आगे स्टंट कर रहे बाईक सवारों का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बाईक सीज कर बाईक सवार को गिरफ्तार कर 19 हजार रुपए का चालान काट दिया।
जनपद हापुड़ में एक बाईक पर सवार 2 युवकों द्वारा हाईवे पर चलती कार के आगे स्टंटबाजी करते हुए लापरवाही से बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उक्त वायरल वीडियो का हापुड़ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए बाइक चालक हापुड़ के करीमपुरा निवासी फैसल को मय बाइक सहित हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी एवं उक्त बाइक का कुल 19,000/-रुपये का चालान व उक्त बाइक को सीज किया गया है।
सीओ राहुल यादव ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो।












