दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति ने हत्या,तो जेठ ने किया रेप का प्रयास, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
हापुड़ निवासी एक महिला ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर मोदीनगर निवासी अपने पति पर हत्या व जेठ पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2024 को गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के अमित उर्फ सोनू के साथ हुई थी। विवाह के समय उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से अधिक आठ लाख का दान दहेज दिया था। शादी के बाद से पति, सास कमलेश, जेठ अजय उर्फ रिंकू और नंदोई परवीन ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की मांग शुरू कर दी। जब विवाहिता ने माता-पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई, तो आरोपितों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयासः 11 अप्रैल 2025 को विवाहिता अपने कमरे में थी, जबकि उसका पति और जेठ एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसने विवाहिता के साथ मारपीट की। शिकायत करने पर पति ने गला दबाकर उसकी हत्या
का प्रयास किया। किसी तरह विवाहिता ने अपनी इज्जत बचाई और घर से भागकर राहगीरों की मदद से अपने पिता को सूचना दी।












