News
गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने फर्जी बिल से 15 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पे, मालिक फरार

गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने
फर्जी बिल से 15 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पे, मालिक फरार
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित संदीप एंटरप्राइजेज ने फर्जी तरीके से 15 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़प लिया। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त जयप्रकाश ने गाजियाबाद के हिंडन विहार निवासी संदीप तोमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार कंपनी ने दिसंबर 2024 में एक किरायानामा दिखाकर झूठे पते पर पंजीकरण कराया। अप्रैल 2025 में 19.50 करोड़ और मई 2025 में 21.88 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री दिखाई गई। कंपनी ने इनपुट टैक्स लाभ के नाम पर करीब 15 करोड़ की कर देनदारी को समायोजित कर दिया।
उन्होंने बताया कि एक माह पहले एसआईबी टीम ने जब फर्म का भौतिक सत्यापन किया तो वहां न तो कंपनी मिली और न ही कंपनी का मालिक। जांच में पता चला कि जिन फर्मों से खरीद-बिक्री दिखाई गई, वे मौजूद ही नहीं थीं।
दुकान मालिक अजय चौहान ने बताया कि संदीप तोमर ने कभी यहां व्यापार नहीं किया।
फर्जी कंपनियों से खरीद दिखाकर झूठी बिक्री दर्शाने से सरकार को 14 करोड़ 99 लाख 80 हजार 567 रुपये का नुकसान हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












