गांधी जयंती पर आयोजित हुई क्रॉस कंट्री दौड़, विजेताओं को किया पुरस्कृत

गांधी जयंती पर आयोजित हुई
क्रॉस कंट्री दौड़, विजेताओं को किया पुरस्कृत
हापुड़।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर
जिला खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया।
गुरुवार को दिल्ली रोड़ पर खेल विभाग द्वारा पुरुष वर्ग में 5 किलोमीटर और महिला वर्ग में 3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अरुणा सिरोही ने हरी झंडी दिखाकर किया।
उन्होंने बताया कि रेस में लगभग 60 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि ब्वॉयज़ कैटेगरी में आकाश (प्रथम),
तुषार( द्वितीय), वकार (तृतीय) व गर्ल्स कैटेगरी में चंचल (प्रथम ) , पलक(द्वितीय) व
सिद्धि त्यागी (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
क्रॉस कंट्री के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से अनुशासन और आत्मविश्वास का भी विकास होता है।












