fbpx
News

गढ़ विधायक हरेन्द्र सिंह को शासन ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की सभा का सदस्य मनोनीत, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

हापुड़। यूपी शासन ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की सभा के लिए गढ़ विधायक सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच विधायकों को सदस्य नामित किया है।

गढ़ विधायक हरेन्द्र सिंह को शासन ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की सभा का सदस्य मनोनीत किया गया है। विश्वविद्यालय सभा के सदस्य मनोनीत करने के लिए विधानसभा के उपवेशन में प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें विधानसभा अध्यक्ष ने विवि की। सभा के लिए विधायकों को नामित किया है।

विधायक हरेन्द्र सिंह के मनोनीत होनें पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने बंधाई दी।

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की सभा में गौतमबुद्धनगर की नोएडा सीट के विधायक पंकज सिंह, गाजियाबाद से विधायक अतुल गर्ग, हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर सीट से विधायक हरेन्द्र सिंह और मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट से विधायक चन्दन चौहान को भी सदस्य नामित किया गया है।

Show More

2 Comments

  1. Pingback: 늑대닷컴

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page