गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन राकेश बजरंगी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध, “झंडा सीधा है या उल्टा नहीं पता” का आरोप, बीजेपी से हापुड़ विधायकी की टिकट मांगने की चर्चा

गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन राकेश बजरंगी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध, “झंडा सीधा है या उल्टा नहीं पता” का आरोप, बीजेपी से हापुड़ विधायकी की टिकट मांगने की चर्चा
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका के वर्तमान चेयरमैन राकेश बजरंगी को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है। कुछ लोगों ने पोस्ट कर आरोप लगाया है कि राकेश बजरंगी को “झंडा सीधा है या उल्टा” तक की जानकारी नहीं है, इसके बावजूद वे हापुड़ विधानसभा सीट से बीजेपी का टिकट मांग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज में लिखा गया है – _”ये लड़ेगा हापुड़ विधायकी, जिसको ये ही नहीं पता झंडा सीधा है या उल्टा। हापुड़ से बीजेपी पार्टी से टिकट मांग रहा है ये।”_
राजनीतिक गलियारों में चर्चा
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी से टिकट की दावेदारी की चर्चाओं के बीच चेयरमैन राकेश बजरंगी का नाम भी सामने आ रहा है। इसी को लेकर उनके विरोध में इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं।
हालांकि इस मामले में राकेश बजरंगी या बीजेपी संगठन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।













