हापुड़ कपड़ा व्यापार समिति व लायंस क्लब हापुड़ प्लैटिनम ने संयुक्त रूप से मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा

हापुड़ कपड़ा व्यापार समिति व लायंस क्लब हापुड़ प्लैटिनम ने संयुक्त रूप से मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा
हापुड़ । हापुड़ कपड़ा व्यापार समिति व लायंस क्लब हापुड़ प्लैटिनम ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए तिरंगा ध्वज फहराया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
नगर के शिवपुरी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शुक्रवार को हापुड़ कपड़ा व्यापार समिति व लायंस क्लब हापुड़ प्लैटिनम ने संयुक्त रूप से ध्वाजारोहण कर राष्ट्र को याद किया।
लायंस क्लब के वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2 नवनीत अग्रवाल कली वालों ने ध्वजारोहण कर देश पर शहादत देने वाले वीर सबूतों को याद किया।
लांयस पदाधिकारी विवेक गर्ग एडवोकेट, सचिन जिंदल सर्राफ, मोहित अग्रवाल ने कहा कि आज शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से ही हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस मौके पर जितेन्द्र गोयल,पंकज, लायन एडवोकेट, हर्षित अग्रवाल ,लायन पीयूष अग्रवाल , लायन सचिन गर्ग
लायन वरुण गुप्ता आदि मौजूद थे।












