गंगा में डूबी बच्ची का नहीं लग सका दो दिन बाद भी कोई सुराग, सर्च आपरेशन जारी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

गंगा में डूबी बच्ची का नहीं लग सका दो दिन बाद भी कोई सुराग, सर्च आपरेशन जारी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के बृजघाट में आटे से बनी गोलियां बेचने वाली एक मासूम बच्ची दो दिन पूर्व नाव से दूसरी नाव पर जाते समय संतुलन बिगड़ने से गंगा नदी में डूब गई। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। गोताखोर और नाविक गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रखा है।
जानकारी के अनुसार गजरौला थाना अंतर्गत काकाढेर गांव निवासी हेतराम की बेटी शीतल (9) गंगा किनारे श्रद्धालुओं को आटे से बनी गोलियां बेचने का काम करती थी। गुरुवार शाम के बाद से वह लापता हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया,तो एक फुटेज में
गुरुवार शाम शीतल एक नाव पर खड़ी थी और दूसरी नाव पर जाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे बच्ची नाव से गंगा में गिरती दिख रही है। पूरी घटना कैद हो गई।
घटना के बाद से पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। नाविकों की भी मदद ली जा रही है। गंगा के तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कतें आ रही हैं।












