खेत में बकरी चराने गई नाबालिग से गैंगरेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेत में बकरी चराने गई नाबालिग से गैंगरेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में जंगल में बकरियों को चराने गई एक नाबालिग ने गांव के ही दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया,जिस पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व उसकी नाबालिग बेटी जंगल में बकरियों को चराने ले गई थी, तभी रास्ते में गांव के ही दो युवक शोएब व अब्दुल रहमान उनको बहला फुसलाकर एक फार्म हाउस में ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप कर फरार हो गए थे।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों शोएब व अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












