M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

ड्यूटी ना लेनें वालें जिलें के 29 बीएलओ पर होगी कार्रवाई – एडीएम

हापुड़।

पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण-2025 के लिए हापुड़ में 29 बीएलओ ने निर्वाचन सामग्री नहीं ली है। प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। चुनाव कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि बार-बार निर्देश देने के बाद भी इन अधिकारियों ने सामग्री प्राप्त नहीं की। इनमें हापुड़ तहसील के 14, धौलाना के 6 और गढ़मुक्तेश्वर तहसील के 9 बीएलओ शामिल हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपनी तहसील से निर्वाचन सामग्री लेकर नामावली पुनरीक्षण का काम शुरू करें। ऐसा न करने पर यह माना जाएगा कि उन्होंने जानबूझकर निर्वाचन कार्य की अवहेलना की है।

अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 (1) के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

हापुड़ तहसील के 14 बीएलओ बबली देवी, सुनील कुमार, सीमा मालिक, ममता त्यागी, शीतल, विश्व कर्दम, रंजना, सविता, प्रेमलता, गीता रानी, पविशा, माधुरी शर्मा, अंजू, विनीता, शबनम परवीन।



धौलाना तहसील के 6 बीएलओ पूनम शर्मा, संध्या सिंह, ओमप्रकाश, सुमनलता चौहान, सुनीता और ऊषा, गढ़मुक्तेश्वर तहसील के 9 बीएलओ हरीश चौधरी, अनुराधा, मोहम्मद शकील, नीलम त्यागी, सुजाता, एकता कौशिक, आबिद अली, उपमा राय, ललिता शामिल हैं।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page