खेत में निकला 20 फुट लम्बा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों के होश उड़, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

खेत में निकला 20 फुट लम्बा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों के होश उड़, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक खेत में 20 फुट लम्बा विशालकाय अजगर निकलने से खेतों में काम कर रहे किसानों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को बाबूगढ़ के गांव मतनौरा निवासी कप्तान के खेत व आसपास में किसान काम कर रहे थे, तभी उन्हें 20 फुट लम्बा अजगर खेत में बैठा दिखाई दिया। जिससे उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर जंगल में काम कर रहे ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। वन विभाग की टीम को सूचित किया गया,।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम व वनकर्मी रवि कुमारने मौके पर पहुंच
अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।












