ATMS College of Education Menmoms
News

मेजर ध्यानचंद जयंती को खेल चेतना मेले में रूप में मनाया जाएगा,विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी आयोजित- क्रीड़ा भारती

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

क्रीड़ा-भारती की बैठक मेरठ प्रांत कार्यालय में हुई। जिसमें 29 अगस्त से शुरू हो रहे खेल चेतना मेले को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई।प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस विभिन्न देशों में राष्ट्रीय खेल टीमों और उन देशों की खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग कबड्डी, मैराथन, बास्केटबॉल, हॉकी आदि खेलों में भाग लेते हैं।

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है।उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये। अंतरराष्ट्रीय हॉकी क्षेत्र पर उन्होंने अपनी मुहर लगाई। वह भारतीय और विश्व हॉकी में एक महान हस्ती हैं। उनके लिए सबसे प्रसिद्ध स्मारक मेजर ध्यानचंद पुरस्कार है जो भारत में खेलों में जीवन भर की उपलब्धि के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह होता है। इस दिन राष्ट्रपति राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार नामित लोगों को प्रदान करते हैं। जिला मंत्री मनप्रीत खैरा ने बताया कि मेजर ध्यान चंद को खेल चेतना मेले में रूप में मनाया जाएगा। मेले का आरंभ 29 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगा। एक दौड़ देश के नाम के साथ इसका समापन होगा। खेल प्रतियोगिताएं बालक व बालिकाएं दोनों वर्गों में आयोजित होंगी। 29 अगस्त से अंडर 14 वर्ष व अंडर 19 वर्ष तक के बालक व बालिका की बास्केटबॉल, फुटबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, जूडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, खो-खो, चेस, वालीबॉल आदि खेलो की प्रतियोगिता जनपद के सभी खेल संघो के साथ मिलकर जनपद के विभिन्न स्कूलो व कॉलेजो में आयोजित की जाएगी। 11 सितंबर को एक दौड़ देश के नाम का आयोजन रेलवे पार्क से होगा। जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि खेल चेतना मेला और एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम के संयोजक सुबोध त्यागी व दीपांशु गर्ग रहेंगे तथा सभी खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किया जाएँगे।

बैठक में डॉ शशि शर्मा, आशीष गर्ग, रोहताश सिंह, वन्दना सिंघल, कनक गुप्ता, सुबोध त्यागी, रविंद्र गुर्जर, मनोज अग्रवाल, दीपांशु आदि लोग उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page