ATMS College of Education Menmoms
News

कैमिकल फैक्ट्री में हुई गैस रिसाव , आधा दर्जन मजदूर हुए बेहोश

कैमिकल फैक्ट्री में हुई गैस रिसाव , आधा दर्जन मजदूर हुए बेहोश

हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में रिसाव के चलते वहां काम कर रहे 6 मजदूर बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पांच मजदूरों को होश में आने पर छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एनआर इंडस्ट्रीज में फिनाइल समेत घरेलू साफ-सफाई के लिए केमिकल का निर्माण किया जाता है।

मंगलवार देर शाम फैक्ट्री में जब कामगार पाइप के माध्यम से हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को टंकी में भर रहे थे, तभी पाइप से हाइड्रोक्लोरिक अम्ल लीक कर गया एवं ऑक्सीजन से संपर्क में आकर क्लोरीन गैस में तब्दील हो गया है। क्लोरीन गैस के संपर्क में आते ही लगभग 6 मजदूर बेहोश हो गए ।

घटना के बाद फेक्ट्री में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पांच मजदूरों को होश में आने पर छुट्टी दे दी गई।

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर गैस का रिसाव हुआ था जिसके चलते कुछ देर के लिए मजदूर बेहोश हो गए थे। होश में आने पर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page