ATMS College of Education Menmoms
News

केन्द्र सरकार का बजट हर वर्ग व शक्तिशाली बजट है- जिला प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल

हापुड़़। योगी सरकार में
व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जनपद के प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया शक्तिशाली बजट है

प्रभारी मंत्री यहा चैम्बर ऑफ कार्मस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, मजदूरों आदि के हितों की रक्षा इस बजट में की गई है। देश की रक्षा तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के बजट खाते में वृद्धि की गई है। बजट से देश हर क्षेत्र में आत्म निर्भर और शक्तिशाली बनेगा। भाजपा के विरोधियों ने भी बजट का स्वागत किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती, रक्षा, शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में भाषा, क्षेत्रवाद व वर्ग भेद से ऊपर उठ कर समाज के हर वर्ग की तरक्की के लिए व्यवस्थाएं की गई है।अमृतकाल का यह पहला बजट है और बजट में ऐसी व्यवस्था की गई है कि देश हर क्षेत्र में और तेजी से तरक्की करे।

इस मौकें पर विधायक विजयपाल, जिला महामंत्री पुनीत गोयल ,मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page