fbpx
News

केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पूरा देश लाभान्वित हुआ-पिंकी त्यागी


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भाजपा जिला मंत्री पिंकी त्यागी ने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकारों ने अनेक कल्याकारी योजनाएं चलाई। जिस लाभ देश का हर पात्र व्यक्ति ले रहा हैं। सरकारों ने जनता के हितों को देखते हुए योजनाएं बनाई।
जिला मंत्री पिंकी यहां बहादुरगढ़ मंडल गांव भैना के कॉलेज में मंडल कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा कार्यकत्ताओं व ग्रामीणों को सम्बोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की नीतियों से विपक्ष घबरा गया हैं,जिस कारण वे आनाप जनाप आरोप लगाते रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर ने की।
इस मौकें पर मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर , मंडल महामंत्री हरवीर सिंह, जिला मंत्री नरेश प्रजापति, महेश आर्य , विश्व हिंदू परिषद रामवीर जाटव ,अमित तोमर ,महेश केवट और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page