M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

केन्द्र व राज्य सरकारें महिलाओं को स्वालम्ब, महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति के लिए प्रतिबद्ध – कुलपति डा. के.के. सिंह,मातृ छाया चौपाल का किया उद्घाटन

हापुड़। मेरठ के सरदार वल्लभभई पटेल कृषि एवं प्रौ0 विश्वविद्यालय के कुलपति डा. के.के. सिंह ने कहा कि आज देश में सरकारों द्वारा महिलाओं के स्वालम्ब, महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति के लिए कार्य किया जा रहा हैं,जिस असर देखनें को मिल रहा है। देश में हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है और दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही हैं।

कुलपति यहां बाबूगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में केन्द्र पर स्थापित मातृ छाया चौपाल का उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के रूप में हर घर तक पहुचाने के लिये सदैव तत्पर है। केन्द्र द्वारा स्थापित चौपाल महिलाओं के उत्थान व लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।केन्द्र पर ड्रोन का सजीव प्रदर्शन किया गया तथा इसके लाभ के बारे में बताया। इस मौकैं पर कुलपति ने केन्द्र व निर्माणाधीन हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण तथा स्थापित प्राकृतिक खेती ईकाई, धान फसल के प्रदर्शन, एजोला इकाई, वर्मी कम्पोस्ट ईकाई एवं ड्रेगन फ्रूट की बगिया का अवलोकन किया।

इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी डा0 अरविन्द कुमार,निदेशक प्रसार डा. पी.के.सिंह, वित्त नियंत्रक लक्ष्मी मिश्रा को गृह विज्ञान वैज्ञानिक डा.विनिता सिंह ने बताया किसी देश के विकास के लिए महिला शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। लड़कियों और महिलाओं को उचित संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है ताकि वे शिक्षित हो सकें। लड़कियों और महिलाओं में अपने देश के आर्थिक विकास में योगदान देने की क्षमता है। वे अपने परिवार के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए महिला शिक्षा पर अधिक ध्यान देना आवश्यक है। मातृ चौपाल द्वारा कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना, उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करना तथा कृषि में स्वरोजगार पैदा करना है।

भ्रमण के दौरान केन्द्र के वैज्ञानिक, डा0 पी0के0 मडके, डा0 वीरेन्द्र पाल गंगवार, डा0 नीलम कुमारी, डा0 अशोक सिंह, प्रधान सरोज देवी, बबीता, लोकेश, डाली, अंजुरानी, सुशीला सहित कृषकों एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page