M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Health

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के पांच नुकसान, जानें इसके सेवन का सही तरीका

ग्रीन टी वेट लॉस के साथ इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर जाना जाता है।  ग्रीन टी पीने के बहुत से फायदे हैं लेकिन कुछ हेल्थ टिप्स का ध्यान रखकर ही ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।  जैसे, सुबह खाली पेट ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए और जिन लोगों की पाचनशक्ति कमजोर है, उन्हें ग्रीन टी का सेवन करने से बचना चाहिए।  आइए, जानते हैं ग्रीन टी का सेवन सुबह खाली पेट करने से क्यों मना किया जाता है।  

सिरदर्द
जो लोग ग्रीन-टी का सेवन अधिक करते हैं, उन्हें माइग्रेन और सिर में दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  ग्रीन टी में कई जड़ी-बूटियां पाई जाती है।  ऐसे में जब आप खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं, तो इसकी गर्मी आपके दिमाग पर असर डालती है।  

मुहांसे
ग्रीन-टी का सेवन करने से चेहरे पर मुंहासे होने की भी समस्या देखने को मिलती है। ये सब नुकसान खाली पेट ग्रीन-टी का सेवन करने से होते हैं। आप अगर लगातार खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने लगते हैं, तो इससे कई स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं।  

भूख न लगना 
खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से इसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। ऐसा करने से पेट में जलन, भूख न लगना और एसिड जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

एसिडिटी 
खाली पेट लेने से आपको गैस और एसिडिटी की भी परेशानी हो सकती है। साथ ही इसके सेवन से पित्त रस के बनने और काम की प्रक्रिया पर असर पड़ता है।



 



green tea nuksan

ब्लड प्रेशर का बढ़ना 
खाली पेट ग्रीन टी पीने से उल्टी जैसा मन हो सकता है।  साथ ही इसकी ज्यादा मात्रा लेने से घबराहट, गर्मी लगना और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है इसलिए जरूरी है कि ग्रीन टी खाली पेट पीने से बचें।  



 



याद रखें टिप्स 
सुबह- सुबह ग्रीन टी का सेवन करना सबसे अच्छा है लेकिन तब जब आप इसके साथ कुछ खाएं। आप चाहें तो 2 बिस्कुट या कोई एक फल भी ग्रीन के साथ सर्व कर सकते हैं। इस तरह पीने से आप इससे कई फायदे मिलेंगे और हमेशा सेहतमंद रहेंगे।
 



Source link







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page