HapurNewsUttar Pradesh
क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर खाते से उड़ाए 38 हजार रुपए

हापुड़।
साइबर ठगों ने कांग्रेस के जिला महासचिव यशपाल सिंह ढिलोर को बातों में फंसाकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर खाते से 37598 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव यशपाल सिंह ढिलोर ने बताया कि शाम को करीब चार बजे एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नाम से उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वो क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करना चाहते हैं।जिसके बाद डिटेल मिलते ही साइबर ठगों ने खाते से 37598 रुपये उड़ा दिए।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नाजिर खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












