HapurNewsUttar Pradesh
कुत्ते ने मासूम पर किया जानलेवा हमला, मेरठ रैफर

हापुड़
। धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे एक मासुम बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्या गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बच्चे को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है। बच्चे के पैरों और पीठ पर कई जगह काटने के निशान हैं।
घर देहरा गांव निवासी रिजवान ने बताया कि उनका बेटा असद सोमवार सुबह अपने के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक कुछ आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर किसी तरह कुत्ता भागा लेकिन तब तक बच्चे के शरीर पर कई
जगह गहरे जख्म हो चुके थे। गांव में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।












